फैक्ट चेक: राम मंदिर की खुशी में सरकार नहीं दे रही है फ्री रिचार्ज, सोशल मीडिया पर फर्जी लिंक वायरल

राम मंदिर की खुशी में सरकार नहीं दे रही है फ्री रिचार्ज, सोशल मीडिया पर फर्जी लिंक वायरल
  • राम मंदिर की खुशी में फ्री रिचार्ज का लिंक वायरल
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह लिंक है फर्जी
  • जानिए सोशल मीडिया पर इस वायरल दावे की सच्चाई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मौजूदा समय में पूरा देश सोमवार (22 जनवरी) को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस खास दिन को पूरे देश भर में अलग-अलग तरीके से भगवान राम का स्वागत किया जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर भी कई तरह के फर्जी दावे किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक फ्री रिचार्ज का दावा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें राम मंदिर के उद्घाटन की खुशी में तीन महीने का फ्री रिचार्ज देने का दावा किया गया है।

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, Balmiki Kumar Kushwaha नाम के एक फेसबुक यूजर ने 14 जनवरी को एक लिंक शेयर करते किया। इस लिंक को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, "Ram Mandir ऑफर: 22 January को अयोध्या में राम मंदिर स्थापित होने की खुशी में मोदी और योगी दे रहे हैं पूरे भारत को फ्री के ₹749 बाला 3 महीने का रिचार्ज | तो अभी निचे नीले रंग की लिंक पर क्लिक करके अपने नंबर पर रिचार्ज करें।" लेकिन हमारी जांच में यह फ्री रिचार्ज का दावा फर्जी साबित हुआ।

कैसे पता चली सच्चाई?

इस वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर कीवर्ड्स सर्च किए। लेकिन इस फ्री रिचार्ज दावे से जुड़ी किसी तरह की जानकारी हमें नहीं मिली। जिसके बाद हमने भारतीय जनता पार्टी की ऑफिशियल वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी इसकी खोज की। लेकिन यहां भी हमें इस ऑफर से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। यहां तक कि हमने जियो की ऑफिशियल वेबासाइट्स पर भी इसकी जांच की। लेकिन कंपनी की ओर से कोई भी ऐसा ऑफर नहीं लॉन्च किया गया था। इससे साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल यह लिंक फेक है।

Created On :   20 Jan 2024 5:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story